कोरबा जिले से तस्वीर आई सामने, बच्चे आंगनबाड़ी में बर्तन धोते नजर आए
कोरबा। जिले के वनांचल क्षेत्र से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। ग्राम बनखेता के आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम बच्चे बर्तन धोते व सफाई करते नजर आए। हैरानी की बात यह है कि यह सब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौजूदगी में ही हुआ।
जबकि कलेक्टर अजीत वसंत लगातार अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि बच्चों से किसी भी तरह का काम न कराया जाए और उनके पोषण व शिक्षा पर ही ध्यान दिया जाए। बावजूद इसके, धरातल पर हकीकत कुछ और ही है।
इस मामले में जब आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव करना भी उचित नहीं समझा।
यह तस्वीर प्रशासनिक लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की संवेदनहीनता को उजागर करती है






