कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल: SI–ASI स्तर पर बदलाव, नए प्रभारियों की तैनाती से कानून-व्यवस्था होगी और मजबूत
कोरबा। जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर उपनिरीक्षक (SI) और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, कुल 4 एएसआई अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें राजेश तिवारी को CSEB चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उरगा थाना, सिविल लाइन रामपुर सहित अन्य महत्वपूर्ण थानों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया गया है।
इस प्रशासनिक बदलाव में एक प्रशिक्षु डीएसपी की भी पदस्थापना की गई है। इससे साफ है कि जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
माना जा रहा है कि इस नए सेटअप के बाद जिले में पुलिसिंग और अधिक सक्रिय, तेज और सख्त होगी, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।









