प्रकाश महंत बने जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कोरबा के सोशल मीडिया प्रभारी
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कोरबा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष श्री मनोज चौहान के अनुमोदन तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन) की अनुशंसा पर ग्राम बैगापाली निवासी युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता प्रकाश महंत को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कोरबा का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रकाश महंत की इस नियुक्ति को संगठन के डिजिटल विस्तार और जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वे पूर्व से ही संगठन के प्रति सक्रिय रहते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने दायित्व का निष्ठा, समर्पण और पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। प्रकाश महंत ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई जी रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया जी युवा तुर्क सूरज महंत जी,कोरबा ग्रामीण के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष मनोज चौहान जी एवं अपने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है।









