कोरबा ब्रेकिंग: करतला थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

Must read

 

कोरबा ब्रेकिंग: करतला थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा जिले के करतला थाना अंतर्गत ग्राम गनियारी में बीती रात एक व्यक्ति का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कन्हैया लाल पटेल उर्फ नंदू पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष थी।
ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने के बाद तत्काल इसकी सूचना करतला थाना पुलिस को दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। शव गांव के पास ही पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भय और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल मौत के कारणों का कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस के पहुंचने के बाद ही पंचनामा कार्रवाई, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और आगे की जांच की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए हैं। पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

More articles

Latest article