कोरबा में भाजपा के ‘अटल स्मृति भवन’ का भव्य भूमि पूजन आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रखेंगे आधारशिला
भारतीय जनता पार्टी, कोरबा के लिए 02 फरवरी 2026 का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। भाजपा के नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ का भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम सोमवार सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर भवन की आधारशिला रखेंगे।
रिस्दी रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने आयोजित इस गरिमामय समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति रहेगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, संभागीय सह प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष पार्षद नरेंद्र देवांगन, अजय पांडे एवं नवीन अरोरा आयोजन स्थल पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।






