छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत कोरबा जिला स्तरीय कलेक्टर घेराव किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष मनोज चौहान एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
पूर्व विधायकगण, प्रदेश/जिला/ब्लॉक/मंडल के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, किसान कांग्रेस, सेवादल, इंटक तथा सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।









