बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी और मेमू ट्रेन में टक्कर, कई यात्री घायल

Must read

बिलासपुर मंगलवार लगलगभग 1.30 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास लालखदान में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के बीच अचानक टक्कर होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए।

 

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचकर स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत कार्यों के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

 

रेलवे प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है—

 

मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये

 

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपये

 

सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये

 

 

दुर्घटना की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) के स्तर पर की जाएगी, ताकि कारणों का पता लगाकर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

हेल्पलाइन नंबर जारी

यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं—

बिलासपुर: 7777857335, 7869953330

चांपा: 8085956528

रायगढ़: 9752485600

पेंड्रा रोड: 8294730162

कोरबा: 7869953330

उसलापुर: 7777857338

रेल प्रशासन का कहना है कि राहत एवं बचाव टीम लगातार काम कर रही है और कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया

More articles

Latest article