बिलासपुर रेल हादसा अपडेटः- अब तक 6 की मौत और 5 लोगों के घायल होने की रेलवे ने की पुष्टि..

Must read

रेल हादसा अपडेटः- अब तक 6 की मौत और 5 लोगों के घायल होने की रेलवे ने की पुष्टि..

 

 

 

बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर

 

स्टेशन के पास लालखदान में मंगलवार को एक भीषण रेल हादसा हो गया, जब मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के डिरेलमेंट की अप्रत्याशित घटना हुई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 5 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका समुचित उपचार जारी है

।रेल प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे प्रशासन ने मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के स्तर पर कराई जाएगी, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाकर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। रेल प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों और उनके परिजनों को सभी आवश्यक जानकारी और सहायता निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है।

More articles

Latest article