रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दिये शुभकामनाएं
कोरबा/रामपुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक योगदान को पहचानना और उनके अधिकारों की रक्षा करना होता है।
यह दिन महिलाओं के साथ समानता और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष की याद दिलाता हैं।और इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान। रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने इस अवसर पर महिला शक्ति काे नमन करते हुए शुभकामनाएं दी है।