KORBA बांधाखार खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा, क्षेत्रवासी चिंतित  प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

Must read

बांधाखार खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा, क्षेत्रवासी चिंतित  प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

 

 

 

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी रिपोर्ट

 

*बांधाखार, नाउमुड़ा (पाली)  (गुरुवार) तिवरता पेट्रोल पंप के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित खतरनाक मोड़ एक बार फिर दुर्घटना का कारण बना। मूंगाडीह निवासी वीरेंद्र कुमार (पिता – दिलीप कुमार, उम्र 25 वर्ष), जो खाद्य सामग्री की आपूर्ति हेतु गांव-गांव अपनी पिकअप वाहन से जाते हैं, गुरुवार सुबह उसी मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गए। वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित नालेनुमा गड्ढे में जा गिरा।

 

सौभाग्यवश, इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन यह स्थान पूर्व में भी कई गंभीर हादसों का गवाह बन चुका है, जिनमें कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मोड़ पर सुरक्षा के स्थायी उपायों की मांग कई बार प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही इस मार्ग पर उपयुक्त संकेत, बैरियर या सुधार कार्य नहीं किया गया तो बड़ा जनहानि का खतरा बना रहेगा।

*क्या किया जा सकता है:*

मोड़ पर चेतावनी संकेतक लगाए जाएं

रात्रि में दृश्यता के लिए रिफ्लेक्टर अथवा लाइटिंग की व्यवस्था हो

मोड़ की संरचना में सुधार कर उसे सुरक्षित बनाया जाए

नाले या गड्ढे को ढंका या संरक्षित किया जाए

इस मार्ग पर बार-बार हो रही घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस बार कितनी गंभीरता से संज्ञान लेता है।

More articles

Latest article