थाना उरगा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले एवं शराब पीकर उपद्रव करने वाले पर की गई कठोर कार्यवाही।
मौके से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त।
आरोपी : महेन्द्र कुर्रे पिता गणेश राम कुर्रे उम्र 42 वर्ष सा० उरगा बस्ती थाना उरगा, जिला कोरबा
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति० पुलिस अधीक्षक महोदय
कोरबा श्री नितिन ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा राजेश तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब रख कर बिक्री करने वाले पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस
कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.08.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम उरगा बस्ती में महेन्द्र कुर्रे नामक व्यक्ति द्वारा अपने पास अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर ब्रिकी कर रहा है जिसकी सूचना पर थाना उरगा पुलिस टीमके द्वारा उरगा बस्ती में जाकर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर शराब रेड की कार्यवाही की गई जो अपने पास बाड़ी में अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखे दिखा जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम महेन्द्र कुर्रे पिता गणेश राम कुरें उम्र 42 वर्ष सा० उरगा बस्ती थाना उरगा, जिला कोरबा (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसके पास कब्जे से एक बड़ा प्लास्टिक पन्नी में भरा हुआ लगभग 30 लीटर कच्ची महुआ शराब मिला जिसे जप्त किया जाकर आरोपी को शराब बिक्री करने का आदी होने एवं आरोपी के द्वारा आर्थिक लाभप्राप्त करने के लिए अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर संगठित अपराध कारित करना पाये जाने से अपराध धारा सदर 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट, 111 बीएनएस के अंतर्गत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इसके साथ ही शराब पीकर उपद्रव करने वाले अनावेदगण (1) बुधराम एक्का पिता महेत्तर एक्का उम्र 45 वर्ष साकिन बेंगचुल भांठा, थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग.). (2) प्रीतम कुमार राजवाडे पिता रामप्रसाद उम्र 28 वर्ष साकिन कटबितला, थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग.). (3) विरेन्द्र कुमार मरावी पिता स्व. सुखसिंह मरावी उम्र 31 वर्ष साकिन कुदरीखार थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग.). (4) विरेन्द्र मगत पिता नीर सिंह उम्र 28 वर्ष साकिन मुरली सलिहाभांठा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.). (5) प्रकाश चौहान पिता बरन सिंह चौहान उम्र 25 वर्ष साकिन नेवसा, थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.) के विरूद्ध धारा 170/126(2), 135 (3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है थाना उरगा पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों एवं शराब पीकर उपद्रव करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि राजेश तिवारी के प्र.आर. 304 अजय पाण्डेय, आर. क्र. 464, 730, 106, 93, एवं सैनिक क्रमांक 217 की सराहनीय भूमिका रहीं।









