KORBA कोथारी समीप रात में सड़क हादसा, युवक घायल

Must read

कोथारी समीप रात में सड़क हादसा, युवक घायल

 

 

 

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरगा-चांपा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे इमरजेंसी एंबुलेंस 1033 की मदद से घायल युवक को चांपा स्थित बीडीएम अस्पताल पहुँचाया गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे मोटरसाइकिल सवार युवक का वाहन डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया। युवक कोथारी निवासी है और मड़वारानी से कोथारी की ओर आ रहा था।

More articles

Latest article