माननीय सांसद ज्योत्सना महंत जी 5 व 6 सितंबर को कोरबा जिला के प्रवास पर
कार्यकर्ताओ व जनता से भेंट मुलाकात करेंगी व स्थानीय कार्यक्रम में होंगी शामिल
कोरबा। माननीय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत जी 5 से 6 सितंबर को कोरबा जिला के प्रवास पर रहेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई ने बताया कि सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी 5 सितंबर शुक्रवार को कटघोरा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी व जय देवा गणेश उत्सव समिति कटघोरा द्वारा विराजीत गणेश जी की प्रतिमा ” कटघोरा के राजा ” का दर्शन व पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी।
इसके पश्चात सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत
शाम लगभग 6 बजे कोरबा पहुचेंगी। यहां वे कार्यकर्ताओ व जनता से मुलाकात करेंगी । साँसद श्रीमती महंत 6 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे कार्यकर्ताओ व जनता से भेंट मुलाकात करेंगी व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी।









