KORBA श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा मे छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह सप्ताह के अंतर्गत परिचर्चा का हुआ आयोजन

Must read

श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा मे छत्तीसगढ़ राज्य की

 

स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह सप्ताह के अंतर्गत परिचर्चा का हुआ आयोजन

 

 

को श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा के प्रांगण में श्री सुनील जैन (अध्यक्ष, महाविद्यालय शिक्षण समिति) एवं प्राचार्य डॉ॰ मनोज कुमार झा के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह सप्ताह के आयोजित होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत “छत्तीसगढ के पच्चीस वर्षों की विकास यात्रा” शीर्षक पर परिचर्चा कार्यक्रम के साथ हुआ। परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत का स्मरण करवाते हुए इसके नींव से जोड़े रखना था।

परिचर्चा में श्री हेमंत माहुलिकर (प्रदेश महामंत्री, संस्कार भारती) एवं श्री विवेक लांडे (सेवा निवृत्त प्राचार्य, उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद विद्यालय) बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। दीप प्रज्वलन सरस्वती बन्दना एवं राज्यगीत के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ प्राचार्य ने अपने उद्बोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर के संरक्षण का अपील किया जबकि मुख्य वक्ता माहुलिकर जी ने अपने प्रभावित वक्तव्यों द्वारा विद्यर्थियों को इमारत की नींव का महत्व समझाया जन-जातियों को परम्पराओं तथा संस्कृति का वास्तविक संरक्षक बताते हुए श्री हरि सिंह क्षत्री तथा श्रीमती तिजन बाई की याद करते हुए विभिन्न कलाओं का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया युवाओं से आहवाहन किया की अपनी नव ऊर्जा का सदुपयोग करें वहीं श्री लांडे जी ने विभाजन से पहले मध्यप्रदेश के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रांत की स्थिति एवं समस्याओं पर बात की छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं जैसे पी एम श्री, CHALK की जानकारी से भी अवगत करवाया साथ ही युवाओं से छत्तीसगढ़ के विकास का सहभागी बनने का संदेश दिया।

परिचर्चा मे छत्तीसगढ का इतिहास, विभिन्न जनजातियाँ, छत्तीसगढ की कला, साहित्य, संस्कृति , परम्परा, पर्यावरण, पर्यटन,उद्योग एवं शिक्षा की वर्तमान स्थिति इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया ।

महाविद्यालय की छात्राओं ने भी परिचर्चा में बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता प्रदान की बीएड के प्रशिक्षार्थी छात्र-छात्राओं निकिता, निवेदिता, अभिषेक, स्मिता, पूर्णिमा, पूनम, संस्कृति, अन्नु, आकांक्षा, मनीषा एवं ज्योति ने विभिन्न विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए साथ ही सभी छात्र-छात्राओं ने परिचर्चा के अंत तक छत्तीसगढ़ के गौरव की विशाल गाथा को एकाग्रचित होकर सुनाI कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉक्टर पी एस पैकरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती डॉली एन शंकर (सहायक प्राध्यापक, शिक्षा संकाय) ने प्रशिक्षार्थी कौशलेन्द्र, रेखा सोनी,मनीषा यादव, रीतिका झा के सहयोग से कार्यक्रम तथा मंच का सफल संचालन कियाI कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविधालय के सभी प्राध्यापको विशेष कर वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक श्री के एल साहू तथा श्रीमती सी एस सेंगर की महत्वपूर्ण भूमिका रहीI हिंदी संकाय की डॉ. उषी बाला गुप्ता समेत महाविद्यालय के सभी वरिष्ठ प्राध्यापकगण कार्यक्रम में मौजूद रहेI

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा संकाय के सभी प्रशिक्षर्थियों मुख्यतः रीतिका झा, गरिमा, विनीता, दिव्या सोल्जर की भूमिका महत्वपूर्ण रही I जिला सुधार के भेजिए

More articles

Latest article