KORBA कॉलोनी की मुख्य सड़क पर भारी वाहनों का कब्ज़ा, लोगों को हो रही परेशानी

Must read

कॉलोनी की मुख्य सड़क पर भारी वाहनों का कब्ज़ा, लोगों को हो रही परेशानी

 

 

 

 

कोरबा। पंडित रविशंकर शुक्ला नगर की मुख्य सड़क इन दिनों भारी वाहनों और मालवाहक ट्रकों के कब्ज़े में है। सुबह से लेकर देर रात तक कॉलोनी के भीतर ट्रक और बड़े वाहनों की पार्किंग के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि नो एंट्री का नियम भी यहां बेअसर साबित हो रहा है। भारी वाहन बिना रोक-टोक कॉलोनी में खड़े रहते हैं। ऐसा प्रतीत होता है मानो इन गाड़ियों को पुलिस-प्रशासन की अनदेखी का मौन समर्थन प्राप्त हो।

 

लगातार भारी वाहनों की आवाजाही और खड़े रहने से कॉलोनी की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और सड़क टूटने लगी है। लोगों का कहना है कि यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

 

निवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर कॉलोनी की सड़कों पर भारी वाहनों के प्रवेश और पार्किंग पर सख़्त रोक लगाने की मांग की है।

More articles

Latest article