KORBA हसदेव नदी को मिलेगा नया स्वरूप: रिवर फ्रंट निर्माण की मांग, हस्ताक्षर अभियान शुरू

Must read

हसदेव नदी को मिलेगा नया स्वरूप: रिवर फ्रंट निर्माण की मांग, हस्ताक्षर अभियान शुरू

 

 

 

 

 

कोरबा। कोरबा की जीवनदायिनी हसदेव नदी के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए नमामि हसदेव सेवा समिति ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से बिलासपुर स्थित उनके निजी कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोरबा में रिवर फ्रंट निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

 

समिति ने बताया कि हसदेव नदी केवल कोरबा की जीवनरेखा ही नहीं, बल्कि इसका धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व भी अत्यधिक है। वर्तमान में नदी अव्यवस्था और प्रदूषण की चपेट में है, इसलिए इसे सुव्यवस्थित और आकर्षक रिवर फ्रंट के रूप में विकसित करना आवश्यक है।

 

प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक श्रेष्ठ सिंह ठाकुर, अध्यक्ष चन्द्र किशोर श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर पाण्डेय सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

 

हस्ताक्षर अभियान जारी

समिति ने नदी संरक्षण को लेकर 9 अगस्त (श्रावण पूर्णिमा) से 7 अक्टूबर (आश्विन पूर्णिमा) तक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। समापन अवसर पर संकल्प सभा का आयोजन होगा, जिसमें साध्वी गिरिजेश नंदनी जी (स्वामी भजनानंद आश्रम, केन्दई) और संत रामरूपदास महात्यागी जी (मदकू द्वीप) का सानिध्य मिलेगा। अभियान का अगला चरण 5 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

More articles

Latest article