कोरबा, 30 सितम्बर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा प्रवास पर रहेंगे

Must read

कोरबा, 30 सितम्बर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित

 

 

मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और सबसे पहले नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।

 

 

 

 

बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 4:35 बजे मंत्रालय से रवाना होकर हेलीकॉप्टर द्वारा कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका कोरबा आगमन शाम 5:30 बजे प्रस्तावित है। यहां वे सीधे मां भवानी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। मंदिर में उनका पूजन-अर्चन कार्यक्रम शाम 5:40 से 6:15 बजे तक निर्धारित है।

 

दर्शन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 6:20 बजे कोरबा से रवाना होकर बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। रतनपुर आगमन के पश्चात वे रात 7:45 बजे मां महामाया मंदिर में दर्शन करेंगे।

 

दर्शन उपरांत मुख्यमंत्री रात 8:20 बजे रतनपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और देर रात लगभग 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस रायपुर लौटेंगे।

More articles

Latest article