KORBA सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली

Must read

सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली

 

 

 

कोरबा। दीपावली के पावन अवसर पर जिला पुलिस ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा कीं। कुसमुंडा थाना अंतर्गत सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र के द्वारा सर्वमंगला मंदिर के समीप स्थित प्रशांति वृद्धाश्रम में दीपावली पर्व मनाया गया।

 

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने वृद्धजनों के साथ दीप जलाए, मिठाइयां बांटी और उनके साथ भोजन किया। कार्यक्रम में दर्रे नगर पुलिस के अध्यक्ष विभव तिवारी, कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी और सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विभव तिवारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने वृद्धजनों को उपहार भेंट किए और उनके आशीर्वाद प्राप्त किए।

 

वृद्धाश्रम में इस आयोजन से बुजुर्गों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक उठी। सर्वमंगला प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में सोशल पुलिसिंग के तहत आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि “ये सभी वृद्धजन हमारे परिवार का हिस्सा हैं। अपने घर-परिवार से दूर रह रहे इन बुजुर्गों के साथ हर त्योहार की खुशी साझा करने की कोशिश की जाती है। उनके साथ समय बिताना हमें आत्मिक संतुष्टि देता है और यह हमारे कर्तव्य के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करता है।”

 

ऐसे मानवीय प्रयासों से पुलिस और समाज के बीच विश्वास और आत्मीयता का बंधन और अधिक मजबूत होता है।

More articles

Latest article