सर्वसमाज के विकास की दिशा में बड़ा कदम
विधायक फूल सिंह राठिया ने दो ग्राम पंचायतों में किया भूमि पूजन
ग्राम पंचायत नोनबिर्रा और करतला में गूंजा विकास का मंत्र
कोरबा/रामपुर। सामाजिक सौहार्द और सर्वसमाज के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूल सिंह राठिया ने दो ग्राम पंचायतों में समुदायिक भवनों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।
पहला कार्यक्रम ग्राम पंचायत नोनबिर्रा में आयोजित हुआ, जहाँ विधायक राठिया ने मुसलमान समाज के लिए समुदायिक भवन का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सरपंच पति रतन सिंह राठिया, उपसरपंच जयलाल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अहमद हुसैन, तथा समाज के वरिष्ठजन मो. शहिद, चांद खान, इस्माईल खान, कलीम खान, अब्दुल वाहब, मो. अरमान, मो. सुल्तान, इब्राहिम मेमन, महबूब खान, मदन लाल श्रीवास, शीतल प्रसाद, शाफे खान और अज़ीम खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसी क्रम में विधायक राठिया ने ग्राम पंचायत करतला में चौहान (गाड़ा) समाज के लिए भी समुदायिक भवन का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सरपंच पुत्र देवेन्द्र राठिया, उपसरपंच अंकित राय, चौहान समाज अध्यक्ष धजा राम चौहान, विधायक प्रतिनिधि कन्हैया चौहान, पांचों बाई चौहान, गजेन्द्र यादव, कुमार यादव, छहुरा यादव, शिव यादव, रमला बाई चौहान, रामेश्वर चौहान, भानू चौहान, राम साय, सत्यनारायण, दुबराज सिंह चौहान और नगीता बाई सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
दोनों ग्राम पंचायतों में हुए इन भूमि पूजन कार्यक्रमों में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। लोगों ने विधायक फूल सिंह राठिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समुदायिक भवन बनने से समाज के कार्यक्रमों, बैठकों और आयोजनों में सुविधा होगी तथा आपसी एकता, समरसता और सौहार्द को नई मजबूती मिलेगी।
विधायक राठिया ने इस अवसर पर कहा कि समाज का सशक्तिकरण और गांवों का विकास ही उनकी राजनीति का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समाज को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों का समान वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
–






