KORBA रेल हादसे की जिम्मेदारी तय हो, जांच निष्पक्ष व पारदर्शी हो — सांसद ज्योत्सना महंत

Must read

 रेल हादसे की जिम्मेदारी तय हो, जांच निष्पक्ष व पारदर्शी हो — सांसद ज्योत्सना महंत

 

 

 

कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत गतौरा स्टेशन के पास मंगलवार को मेमू ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर पर कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। हादसे में कई यात्रियों की मौत और अनेक के घायल होने पर उन्होंने दुःख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

सांसद महंत ने कहा कि यह घटना रेलवे की व्यवस्था व सुरक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मेमू ट्रेन का मालगाड़ी पर चढ़ जाना किसी बड़ी लापरवाही का संकेत है। उन्होंने रेल प्रशासन से मांग की कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए और दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित हो।

 

उन्होंने कहा कि लगातार हो रही रेल दुर्घटनाएँ चिंताजनक हैं। एक ओर यात्री सुविधाएँ घटाई जा रही हैं और ट्रेनें बंद की जा रही हैं, वहीं रेलवे का पूरा फोकस माल परिवहन पर दिखाई देता है। यदि रिकॉर्ड बन रहा है तो केवल दुर्घटनाओं का।

 

सांसद ने केंद्र सरकार और उच्च अधिकारियों से अपील की कि रेल सुरक्षा व्यवस्था की व्यवहारिक समीक्षा करें और भविष्य में ऐसे हादसे न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए

More articles

Latest article