KORBA तिलकेजा (आमापाली) के तालाब में युवक की डूबने से मौत की आशंका, मौके पर पहुंचे जनपद सदस्य किशन कोसले,अंधेरा बढ़ने पर…

Must read

तिलकेजा (आमापाली) के तालाब में युवक की डूबने से मौत की आशंका, मौके पर पहुंचे जनपद सदस्य किशन कोसले,अंधेरा बढ़ने पर…

 

 

 

 

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा के आमापाली में एक युवक के तालाब में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

कपड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि तालाब में डूबा युवक मनोज प्रजापति (22 वर्ष) है, जो इसी गांव का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना परिजनों ने उरगा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

करीब डेढ़ से दो घंटे तक चले सर्च अभियान के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रात में रोक दिया गया, जिसे अब सोमवार सुबह फिर से शुरू किया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जनपद सदस्य किशनलाल कोसले भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

हमारे चैनल के सहयोगी जितेंद्र दास महंत ने घटनास्थल से बताया कि ग्रामीण और परिजन मौके पर मौजूद हैं और युवक की तलाश को लेकर चिंतित हैं।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और चिंता का माहौल है।

इससे जुड़ी अगली अपडेट्स आपको सोमवार सुबह सबसे पहले हमारे चैनल पर दिखाई जाएंगी।

More articles

Latest article