KORBA 14 नवम्बर को जिले की सभी प्राथमिक शालाओं में होगा FLN मेला — मॉनिटरिंग अधिकारियों की सूची जारी

Must read

 

14 नवम्बर को जिले की सभी प्राथमिक शालाओं में होगा FLN मेला — मॉनिटरिंग अधिकारियों की सूची जारी

 

 

 

 

कोरबा। जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने जिले की सभी प्राथमिक शालाओं में Foundational Literacy & Numeracy (FLN) मेला के सफल आयोजन हेतु दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह मेला 14 नवम्बर 2025 को आयोजित होगा, जिसमें प्राथमिक कक्षाओं के साथ बालवाड़ी स्तर के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।

 

जारी आदेश क्रमांक 7302/FLN मेला/2025-26, दिनांक 10 नवम्बर 2025 के अनुसार, परिषद एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार यह मेला आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता (FLN) को बढ़ावा देना है।

 

आदेश में बताया गया है कि जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं नोडल प्राचार्य मेले की तैयारियों की मॉनिटरिंग करेंगे। प्रत्येक मॉनिटरिंग अधिकारी (DRG/BRG) को—

 

अपने संकुल क्षेत्र के एक विद्यालय में ऑफलाइन मॉनिटरिंग तथा

एक विद्यालय में सीएसी के समन्वय से ऑनलाइन मॉनिटरिंग

करनी होगी।

सभी मॉनिटरिंग अधिकारियों को 13 नवम्बर तक अपने स्टॉल की तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन उपरांत डाइट कोरबा द्वारा एक गूगल फॉर्म जारी किया जाएगा, जिसे सभी मॉनिटरिंग अधिकारियों को भरना अनिवार्य होगा।

इस आदेश की प्रतिलिपि — राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर, संचालक SCERT रायपुर, कलेक्टर कोरबा, जिला मिशन समन्वयक कोरबा एवं डाइट कोरबा को भेजी गई है।

विकासखंड करतला — FLN मेले के लिए नियुक्त मॉनिटरिंग अधिकारियों की सूची

क्रमांक अधिकारी का नाम प्रभारित संकुल/विद्यालय

1 श्रीमती अल्कंदा दत्ता (डाइट) रामपुर, नोंनदरहा

2 श्रीमती रिंकू लोध (डाइट) नोनबिर्रा, कोटमेर, ढिटोरी

3 श्रीमती आशु गुप्ता (डाइट) सरगबंदिया, संडेल

4 श्री लालसिंह कँवर पकरिया, लबेद

5 श्रीमती झरना राठोर उमरेली, बरपाली

6 श्री राजेश राजवाड़े कनकी, कथरीमॉल

7 श्री मनोज प्रधान सोहागपुर, फरसवानी

8 श्री अनिल कुमार भट्पहरे सुखरीकला, बिरतराई

9 श्री बसंत मिरी खरवानी, कोथारी

10 श्री कंचनलाल पटेल चोरभट्टी, करतला

11 कु. मंजुलता प्रधान बोतली, नवापारा

12 श्री उपेन्द्र कुमार भोई सेंदरीपाली, केराकछार

13 श्री जीतेन्द्र बघेल कराइनारा, पठियापाली, जर्वे

14 श्री राजेश कँवर चिचोली, जर्वे

15 श्री विजेंद्र कुमार पाटले गिधौरी, फत्तेगंज

16 श्री कन्हैया कँवर पिडिया, बेहरचुवा

17 श्री तरुण कुमार वैष्णव तुमान, ढोढातराई

More articles

Latest article