KORBA भीम गंगा न्यूज़ का असर: कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर रेलिंग में अटका खंभा दो दिन में हटाया गया

Must read

भीम गंगा न्यूज़ का असर: कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर रेलिंग में अटका खंभा दो दिन में हटाया गया

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग NH-149B के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटाढ़ी ओवरब्रिज पर रेलिंग में अटका स्ट्रीट लाइट का खंभा आखिरकार हटा दिया गया है। यह वही खंभा था, जिसे लेकर भीम गंगा न्यूज़ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

खबर में बताया गया था कि सड़क दुर्घटना के बाद उखड़ा यह खंभा पुल की रेलिंग में फंसा हुआ था और दिन-रात राहगीरों व वाहन चालकों के लिए जानलेवा खतरा बना हुआ था, खासकर रात के समय।

भीम गंगा न्यूज़ में खबर चलने के महज दो दिन बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और खंभे को हटाकर फिलहाल खतरे को टाल दिया गया है। यह मीडिया की भूमिका और खबर के असर को साफ तौर पर दिखाता है।

हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हटाए गए खंभे की जगह दोबारा नया स्ट्रीट लाइट खंभा लगाया जाएगा या नहीं। यदि नई लाइट नहीं लगाई गई, तो ओवरब्रिज पर अंधेरा बना रहेगा और वाहन चालकों को जोखिम के साथ सफर करना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि केवल खंभा हटाकर मामला खत्म न किया जाए, बल्कि जल्द से जल्द नई स्ट्रीट लाइट लगाकर इस मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाए।

भीम गंगा न्यूज़ इस मुद्दे पर आगे भी नजर बनाए रखेगा।

More articles

Latest article