KORBA कनकी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Must read

कनकी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

 

 

 

 

 

 

 

 

कनकी। प्राथमिक शाला कन्या एवं आश्रम कनकी में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों, नृत्यों और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर बच्चों को मिठाई वितरित की गई और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं

More articles

Latest article