KORBA थाना उरगा पुलिस ने विद्युत केबल चोरी के संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश

Must read

थाना उरगा पुलिस ने विद्युत केबल चोरी के संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश

 

मुख्य आरोपी सहित 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार

लाखों रुपये की चोरी गई सामग्री बरामद

 

 

 

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा गंभीर एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 27.01.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उरगा में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि वे वैष्णव ट्रेडिंग कंपनी के प्रोप्राइटर हैं। उनकी कंपनी द्वारा ग्राम लबेद में आरडीएसएस योजना अंतर्गत विद्युत विभाग का केबल कन्वर्जन कार्य किया गया था। कार्य पूर्ण होने के पश्चात शेष सामग्री ग्राम लबेद स्थित गोदाम में सुरक्षित रखी गई थी।

दिनांक 26.01.2026 की रात्रि, अज्ञात चोरों द्वारा गोदाम से लगभग 400 मीटर एल्यूमिनियम केबल (70 स्क्वायर) जिसकी कीमत लगभग ₹80,400/- तथा लगभग 400 किलोग्राम एल्यूमिनियम तार जिसकी कीमत लगभग ₹1,33,000/- चोरी कर ली गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 67/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस एवं धारा 111(2), 317(4) बीएनएसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्य एवं संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एक संगठित चोरी गिरोह का खुलासा किया गया। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 12 AU 1442 को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गया संपूर्ण एल्यूमिनियम केबल एवं तार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

🔹 गिरफ्तार आरोपी (कुल 06):

1️⃣ मदन अग्रवाल, पिता स्व. बालक राम अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी कोरकोमा रोड, झगरहा, थाना सिविल लाइन रामपुर — (मुख्य आरोपी)

2️⃣ सुरेश कुमार सोहा, पिता दारा सिंह सोहा, उम्र 34 वर्ष, निवासी जलालपुर, जिला जींद (हरियाणा)

3️⃣ संजय मंडावर, पिता शूरवीर राम मंडावर, उम्र 28 वर्ष, निवासी थाना सदर, जिला रोहतक (हरियाणा)

4️⃣ सचिन बागड़ी, पिता प्रेम सिंह बागड़ी, उम्र 25 वर्ष, निवासी जिला रोहतक (हरियाणा)

5️⃣ अर्जुन गोड़, पिता परशराम गोड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी थाना पाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

6️⃣ सागर कुमार बरेठ, पिता देवनारायण बरेठ, उम्र 22 वर्ष, निवासी थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विद्युत संपत्ति की चोरी एवं संगठित अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या चोरी संबंधी सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें

More articles

Latest article