धमनागुड़ी में 15 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनागुड़ी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गांव की 15 वर्षीय छात्रा गीता महंत ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। गीता महंत नवमी कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गीता महंत ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस परिजनों, सहपाठियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मोबाइल और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी प्रकार के दबाव, विवाद या अन्य कारणों की जानकारी मिल सके।
जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।









