KORBA पी.एम. श्री सेजेस तिलकेजा की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

Must read

पी.एम. श्री सेजेस तिलकेजा की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

 

 

 

 

 

पी.एम. श्री सेजेस तिलकेजा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन दिनांक 16 फरवरी 2026 को हुआ। यह शिविर 10 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक संपन्न हुआ।

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनभावन सिंह तंवर जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बी.पी. यादव, प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला जर्वे द्वारा की गई।

इस विशेष शिविर की थीम – “नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवा” निर्धारित की गई थी। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्य संपादित किए गए।

शिविर अवधि के दौरान निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं—

तालाब की पचरी में व्यापक स्वच्छता अभियान

धार्मिक स्थल हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान

नशा मुक्ति हेतु जागरूकता रैली एवं जनसंपर्क अभियान

श्रमदान के माध्यम से प्राथमिक शाला जर्वे में अधूरे मंच का निर्माण पूर्ण किया गया तथा रंग-रोगन (पुताई) कार्य संपन्न हुआ

शिविर का आयोजन प्राथमिक शाला जर्वे, विकासखंड करतला, जिला कोरबा में किया गया।

शिविर की समस्त गतिविधियाँ कार्यक्रम अधिकारी श्री एम.एल. कंवर तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री एन.पी. बरेठ के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

कार्यक्रम के संरक्षक श्री एम.आर. श्रीवास, प्राचार्य, पी.एम. श्री सेजेस तिलकेजा, जिला कोरबा रहे।

समापन अवसर पर अतिथियों ने एनएसएस स्वयंसेवकों के अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रसेवा एवं नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर ने “नशा मुक्त समाज” के संकल्प को सशक्त रूप से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

More articles

Latest article