कोरबा कलेक्टर ने रोका वाहन, लेमरू–श्यांग मार्ग की जर्जर सड़क देखकर मौके पर किया निरीक्षण, तत्काल मरम्मत के निर्देश

Must read

कलेक्टर ने रोका वाहन, लेमरू–श्यांग मार्ग की जर्जर सड़क देखकर मौके पर किया निरीक्षण, तत्काल मरम्मत के निर्देश

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा, जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। इस दौरान विमलता के आगे मोड़ पर उनकी नजर सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त मार्ग पर पड़ी। स्थिति को गंभीर देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और स्वयं नीचे उतरकर सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया।

 

 

 

 

 

 

 

लेमरू और श्यांग को जोड़ने वाला यह मार्ग पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बरसात के मौसम में कई जगह सड़क पर गड्ढे हो गए थे और पहाड़ की कटाव के कारण रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे आवाजाही में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी।
कलेक्टर ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े को फोन कर स्थिति की जानकारी दी और निर्देश दिया कि तत्काल स्थल का निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम हो सके।
कलेक्टर ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण सड़कों को अधिक नुकसान पहुंचता है, इसलिए ऐसे मार्गों की नियमित निगरानी और समय पर मरम्मत बेहद जरूरी है। किसी भी संभावित दुर्घटना को देखते हुए इस सड़क की मरम्मत में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

More articles

Latest article