कोरबा भैसमा के पास बड़ा हादसा टला: ट्रेलर से बचने में कैप्सूल वाहन खेत में पलटा, चालक सुरक्षित

Must read

भैसमा के पास बड़ा हादसा टला: ट्रेलर से बचने में कैप्सूल वाहन खेत में पलटा, चालक सुरक्षित

 

 

 

 

 

 

कोरबा। जिले के उरगा-हाटी रोड पर भैसमा के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां करतला की ओर से आ रहे ट्रेलर और भैसमा की तरफ जा रहे कैप्सूल वाहन के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। टक्कर की स्थिति बनते ही कैप्सूल वाहन के चालक ने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया और सीधे पास के खेत में जाकर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

More articles

Latest article