बड़ी खबर: साजापानी कांशीरानी पहाड़ में हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीण रहें सतर्
साजापानी क्षेत्र के कांशीरानी पहाड़ में इस समय हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। जानकारी के अनुसार, करीब आठ हाथी, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है, इलाके में घूम रहे हैं।
हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ग्राम कोटवार द्वारा मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
संभावना जताई जा रही है कि हाथियों का यह दल साजापानी बस्ती या घुइचुवा की ओर कभी भी रुख कर सकता है।
👉 खास अपील:
ग्रामीण महुआ बिनने या जंगल की ओर जाते समय विशेष सावधानी बरतें
अकेले जंगल न जाएं
हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें
किसी भी स्थिति में उन्हें उकसाने या पास जाने की कोशिश न करें
प्रशासन और वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।









