मिशन गांव चलो” अभियान में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: जवाली में कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जवाली में “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत एक विशाल एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना रहा।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव-गांव तक संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर रामपुर विधायक श्री फूल सिंह राठिया जी ने भी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं पूर्व विधायक श्री पुरुषोत्तम कंवर जी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने और आगामी चुनावों के लिए अभी से तैयारी करने की बात कही।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मनोज चौहान, प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री हरीश परसाई जी, जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंह तंवर, जिला महामंत्री संतोषी पाटले, सांसद प्रतिनिधि गोपाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष गोरेलाल यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
इसके अलावा दिलीप सिंह, रामनारायण पटेल, अशरफ मेमन, गुलशन जायसवाल, जनपद सदस्य कमल बेलदार, शत्रुघ्न सिंह, कन्हैया कुर्रे, राजेंद्र यादव, मनमोहन राठौर (एनएसयूआई जिलाध्यक्ष), विकास सिंह (युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष), हर्षिता राजपूत (पार्षद), प्रशांति सिंह, उषा राठौर, सजन सिंह, लल्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था, जिससे साफ संकेत मिला कि “मिशन गांव चलो अभियान” के माध्यम से कांग्रेस गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।









