ग्राम पंचायत सरगबंदिया के पास हादसा, 3 युवक घायल
कोरबा। कोरबा चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत सरगबंदिया के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रॉन्ग साइड में वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक का पैर टूट गया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद 1033 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल घायलों की पहचान और उनके निवास की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।









