कोरबा छात्र छात्राएं हॉस्टल में भी सुरक्षित नहीं चिंता का विषय -ज्योत्सना महंत*

Must read

*छात्र छात्राएं हॉस्टल में भी सुरक्षित नहीं चिंता का विषय -ज्योत्सना महंत*

 

 

 

 

 

 

 

 

छात्र छात्राएं हॉस्टल में अध्ययन के लिए आते हैं , लेकिन हॉस्टल अधीक्षक की लापरवाही के चलते हॉस्टल में घटनाएं होती रहती है , उसके बाद भी भाजपा सरकार के नुमाइंदे ऐसी घटना को देखते हुए भी आंख मूंदे हुए हैं।

ऐसी ही घटना छुरी के प्री मेट्रिक आदिवासी छात्रावास में घटना हुई ,नशे में धुत रसोईए ने छठवीं कक्षा के छात्र पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। छात्रावास में रसोइया नशे में धुत्त आदिवासी छात्र पर जानलेवा हमला छात्रावास अधीक्षक की निष्क्रियता परिणाम है, हमलावर नशे का आदि था , जो कि छात्रावास अधीक्षक को मालूम था उसके बाद भी उस पर कार्यवाही न करना समझ से परे है।
आगे इस तरह के घटना न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम करना चाहिए, साय सरकार में किसान, युवा, आदिवासी कही भी सुरक्षित नहीं है। ज्योत्सना महंत ने कहा बालक बालिका छात्रावास को निरन्तर निगरानी लेते रहना चाहिए। साथ ही साथ साफ़ सुथरी छवि के व्यक्तियों महिलाओं की नियुक्ति की जानी चाहिए। सांसद ज्योत्सना महंत ने कलेक्टर से कहा कि सभी छात्रावासों की निगरानी हेतु कमेटी गठित किया जाए जिसमें इस तरह की घटना में अंकुश लग सके।

More articles

Latest article