कोरबा अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव 2026-28,कोषाध्यक्ष पद हेतु राकेश नागरमल के समर्थन में अपील

Must read

अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव 2026-28,कोषाध्यक्ष पद हेतु राकेश नागरमल के समर्थन में अपील

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अग्रवाल समाज के आगामी चुनाव (2026-28) को लेकर समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। समाज के जागरूक सदस्यों द्वारा कोषाध्यक्ष पद के लिए सेवाभावी एवं कर्मठ प्रत्याशी श्री राकेश नागरमल जी के समर्थन में अपील की जा रही है।

 

समाजजनों का कहना है कि किसी भी संस्था की प्रगति, पारदर्शिता एवं सशक्त भविष्य के निर्माण में प्रत्येक मतदाता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। एक सुदृढ़ समाज वही होता है, जहाँ जिम्मेदार पदों पर ऐसे व्यक्तित्व हों जो समाज के कार्यों के प्रति समर्पित रहें, सदस्यों की समस्याओं को समझें, सहज उपलब्ध रहें तथा हर परिस्थिति में समाधान के लिए तत्पर रहें।

 

समर्थकों ने बताया कि श्री राकेश नागरमल जी का समाज सेवा में समृद्ध अनुभव, उनकी प्रशासनिक समझ, कार्य करने की प्रभावी शैली तथा निर्णय लेने की क्षमता उन्हें कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के लिए एक उपयुक्त एवं मजबूत उम्मीदवार बनाती है।

 

समाज के मतदाताओं से अपील की गई है कि वे कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री राकेश नागरमल जी को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाएं, जिससे समाज में पारदर्शिता, मजबूती और विकास को नई दिशा मिल सके। अंत में समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग एवं समर्थन से समाज को एक सशक्त एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकेगा।

More articles

Latest article