बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए कोरबा जिले के शिक्षक शांतिलाल कश्यप
शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान का आयोजन छत्तीसगढ़ के वृन्दावन कहे जाने वाले चंपारण (राजिम) में आयोजित किया गया। जिसमें देश के 18 राज्यों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी तारतम्य में शासकीय प्राथमिक शाला सरपता, संकुल – सिमगा, विकासखंड – पोड़ी उपरोडा़, जिला कोरबा (छ.ग.) के शिक्षक शांति लाल कश्यप को नवाचारी गतिविधि, छात्रों के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के करण बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित होने पर उनके शाला के प्रधान पाठक रामशरण मरकाम, संकुल समन्वयक तेजराम चन्द्रा, जनपद सदस्य भारत सिंह सिदार, नरेंद्र दिवाकर, नरेश कुमार साहू, लालचंद पेन्द्रो, धर्मेन्द्र यादव, सोनू राजन, भुवन राठौर, राजेश ध्रुवे, लोकनाथ सेन, बसंत कुमार मिरी, डा मनोज प्रधान सहित कोरबा जिला के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने शुभकामना दी है।


