कोरबा पुलिस की बड़ी कामयाबी : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। जिले के मानिकपुर क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का आखिरकार खुलासा हो गया। हत्या के इस सनसनीखेज मामले में कोरबा पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने लगातार कई दिनों तक 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच, 100 से अधिक लोगों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल बोलेरो वाहन की जानकारी दी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी बालगी डकैती कांड में भी शामिल था, जिससे पुलिस को दूसरे बड़े मामले में भी सफलता मिली है।
पूरे मामले में कोरबा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिले में अपराध करने वालों पर लगातार शिकंजा कस रहा है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
“सजग कोरबा – सुरक्षित कोरबा अभियान के तहत अपराधियों पर लगातार जारी है पुलिस का शिकंजा…”


