Korba जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने पूरे जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

Must read

जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने पूरे जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

 

 

 

 

 

 

शहर के Civil Lines Police Station थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया गया।

आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने स्टील रॉड से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे शिव बालक सिंह तोमर के दोनों पैर घुटने के नीचे गंभीर रूप से टूट गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

घायल अवस्था में शिव बालक सिंह तोमर को तुरंत Government Medical College Hospital Korba मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही Chhattisgarh Police हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई। तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस हाईप्रोफाइल हमले के बाद पूरे कोरबा जिले में सियासी माहौल गरमा गया है। दिनदहाड़े नेता पर हुए इस हमले ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब हर किसी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

सबसे बड़ा सवाल यही है… क्या यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है… या इसके पीछे कोई और बड़ा कारण छिपा हुआ है?

फिलहाल जांच जारी है… और इस मामले में आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

More articles

Latest article