Home कोरबा कोरबा छठ घाटों पर पहुँचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, अस्ताचलगामी...

कोरबा छठ घाटों पर पहुँचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूर्वांचल समाज को दी शुभकामनाएँ

0
22
Oplus_131072

छठ घाटों पर पहुँचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूर्वांचल समाज को दी शुभकामनाएँ

 

 

 

 

 

कोरबा। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल रविवार शाम कोरबा शहर के विभिन्न छठ घाटों पर पहुँचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान श्री अग्रवाल ने छठ घाटों पर उपस्थित व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया और पूर्वांचल समाज के लोगों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने व्रतधारी माताओं और बहनों की कठिन तपस्या, अटूट आस्था एवं समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय लोकसंस्कृति, आस्था और परंपरा का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन, पवित्रता, त्याग और सामाजिक एकता का संदेश देता है। सूर्य उपासना का यह महापर्व परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को आपसी प्रेम और सद्भाव के सूत्र में जोड़ता है।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत के माध्यम से कोरबा के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कोरबा की सबसे बड़ी विशेषता यहां की विविधतापूर्ण संस्कृति और आपसी भाईचारा है, जहां अलग-अलग प्रदेशों और परंपराओं के लोग मिल-जुलकर रहते हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि त्योहारों का वास्तविक उद्देश्य समाज में प्रेम, विश्वास और एकजुटता को मजबूत करना है। छठ महापर्व हमें अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

अंत में उन्होंने भगवान सूर्य एवं छठी मैया से समस्त छठ व्रतियों और उनके परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की।