उत्कृष्ट शिक्षक डॉ. मनोज प्रधान को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मान
कोरबा जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि जिले के उत्कृष्ट शिक्षक डॉ. मनोज प्रधान को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं सतत योगदान के लिए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड आर्ट यूनिवर्सिटी, हरियाणा द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।
डॉ. मनोज प्रधान वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा सामाजिक चेतना के प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने न केवल कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाया, बल्कि साहित्यिक गतिविधियों और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिले के शिक्षक समुदाय, शैक्षणिक संस्थानों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल डॉ. मनोज प्रधान की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे कोरबा जिले के लिए गौरव का विषय है।
यह सम्मान आने वाली पीढ़ी के शिक्षकों और विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरणा प्रदान करेगा









