KORBA उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम छातापाठ में बड़ी चोरी, लाखों का सामान पार

Must read

उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम छातापाठ में बड़ी चोरी, लाखों का सामान पार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छातापाठ में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ग्राम निवासी गंगाराम पटेल के घर देर रात चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने शातिर तरीके से चोरी की।

चोरी किए गए सामान में एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल, एक वेट मशीन, लगभग 1 तोला सोना, 2 जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के अन्य आभूषण तथा करीब 2 लाख रुपये नकद शामिल हैं। सुबह गृहस्वामी के भाई की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों को जगाकर तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू कर दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

गौरतलब है कि जिले में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

More articles

Latest article