KORBA एसबीआई बैंक एटीएम पाली में सुरक्षा व्यवस्था फेल,बढ़ रहा बड़ा हादसे का खतरा

Must read

एसबीआई बैंक एटीएम पाली में सुरक्षा व्यवस्था फेल,बढ़ रहा बड़ा हादसे का खतरा

 

 

 

 

 

 

पाली , नगर के सबसे व्यस्तम क्षेत्र में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में सुरक्षा व्यवस्था की पोल पूरी तरह खुल चुकी है। सुरक्षा के मद्देनज़र दिन-रात दो सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति की गई है, लेकिन हकीकत यह है कि गार्ड अक्सर एटीएम से नदारद रहते हैं। उनकी अनुपस्थिति में एटीएम पूरी तरह भगवान भरोसे चल रहा है।

 

  1. हालात ऐसे हो गए हैं कि पैसा निकालने आने वाले लोग खुद की सुरक्षा के लिए सिर पर हेलमेट पहनकर और चेहरे को गमछे से ढंककर एटीएम में प्रवेश कर रहे हैं। यह दृश्य न केवल चिंता जनक है, बल्कि साफ तौर पर सुरक्षा में भारी चूक को उजागर करता है। हैरानी की बात यह है कि बैंक या एटीएम में प्रवेश से पहले पहचान सुनिश्चित करने के लिए हेलमेट व चेहरा ढंकने पर रोक होती है, लेकिन सुरक्षा गार्ड की गैरमौजूदगी में अब आमजन ही जोखिम उठाने को मजबूर हैं।जबकि हाल ही में जिले में एक नक्सली की गिरफ्तारी और देशभर में एटीएम व बैंक लूट की बढ़ती घटनाओं ने पहले ही प्रशासन की नींद उड़ा रखी है, ऐसे में पाली जैसे क्षेत्र में इस प्रकार की घोर लापरवाही एक बड़ी अनहोनी की आहट मानी जा रही है। जनता का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो एक दिन कोई बड़ा हादसा निश्चित है। इस पूरे मामले पर न तो बैंक प्रबंधन की प्रतिक्रिया सामने आई है, और न ही स्थानीय प्रशासन की कोई सक्रियता देखी जा रही है।प्रशासन एवं बैंक अधिकारियों से जनता की अपील है कि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, सुरक्षा गार्डों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो और लापरवाह कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आने वाले दिनों में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

More articles

Latest article