कटघोरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत रहेंगे मुख्य अतिथि
कोरबा।जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण एवं शहर तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण व शहर के नव-नियुक्त अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 18 जनवरी 2026 को कटघोरा में आयोजित किया गया है। यह भव्य कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे अग्रसेन भवन, कटघोरा में संपन्न होगा।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉ. चरणदास महंत होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा लोकसभा की सांसद माननीय श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत करेंगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। साथ ही संयुक्त महामंत्री प्रदेश कांग्रेस हरीश परसाई, पीसीसी महामंत्री प्रशांत मिश्रा, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, छाया विधायक दुलेश्वरी सिदार तथा पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर सहित विभिन्न ब्लॉकों के नव-नियुक्त अध्यक्ष शपथ ग्रहण करेंगे। जिनमें पाली से सत्यनारायण पैकरा, पोड़ी-उपरोड़ा से भोला गोस्वामी, कटघोरा ग्रामीण से गोरेलाल यादव, कटघोरा शहर से अशरफ मेमन, दीपका से दिलीप सिंह, हरदीबाजार से कौशल श्रीवास, पसान से जगतपाल आयाम, बांकीमोंगरा से संजय आजाद, कोरबा ग्रामीण से इंजोर सिंह कंवर, कोरबा शहर से पालूराम साहू, करतला से श्रवण राठिया, बरपाली से संतोष देवांगन, दर्री-जमनीपाली से राजेन्द्र तिवारी, बसंत चंद्रा तथा ए.डी. जोशी शामिल हैं।
कांग्रेस संगठन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है, वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं आमजन की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।






