KORBA कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही*

Must read

 

 

*कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही*

 

 

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं 5 के तहत नवीन कश्यप उम्र 31 वर्ष, पिता-स्व. रामदयाल कश्यप, साकिन शांति नगर बल्गी, थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा को जिला बदर करते हुए आदेशित किया है कि वह 24 घंटे के अन्दर कोरबा तथा समीपवर्ती जिला बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले क्षेत्र से 01 वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाएं और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए कोरबा जिले एवं उक्त उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश न करें। उन्होंने इस आदेश का तुरंत पालन किए जाने का निर्देश देते हुए कहा है कि आदेश का पालन न किए जाने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

More articles

Latest article