काम के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान
रामपुर विधानसभा में होगा “मनरेगा बचाओ महा-संग्राम”
कोरबा रामपुर।ग्रामीणों के काम के अधिकार और ग्राम विकास की जनकल्याणकारी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को सुनियोजित तरीके से बंद किए जाने के प्रयासों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान “मनरेगा बचाओ महा-संग्राम कार्यक्रम” आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम माननीया सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत जी के मुख्य आतिथ्य में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संपन्न होगा।
कार्यक्रम का समय एवं स्थान
ग्राम पंचायत तरदा – दोपहर 12 बजे
ग्राम पंचायत जर्वे – दोपहर 2 बजे
ग्राम पंचायत सुखरीकला – शाम 4 बजे
इन प्रमुख नेताओं की रहेगी उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
रामपुर विधायक श्री फूल सिंह राठिया जी
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष श्री मनोज चौहान जी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव श्री हरीश परसाई जी
की उपस्थिति रहेगी।
कांग्रेस संगठन की व्यापक भागीदारी
इस महा-संग्राम कार्यक्रम में
प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल/सेक्टर पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, NSUI, सेवादल, INTUC, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनिवार्य उपस्थिति तय की गई है।









