KORBA कोयला अफरा-तफरी मामले में दीपका पुलिस की कार्रवाई

Must read

कोयला अफरा-तफरी मामले में दीपका पुलिस की कार्रवाई

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दीपका थाना क्षेत्र में कोयला की अफरा-तफरी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। अवैध कोयला कारोबार में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

पुलिस ने इस कार्रवाई में 335 टन कोयला (कीमत लगभग ₹5,76,000) एवं 6 ट्रेलर वाहन जब्त किए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितीश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

 

प्रार्थी महताब आलम की रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 444/25, धारा 316(3), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि एसईसीएल गेवरा खदान से अदानी पावर जयरामनगर रेलवे साइडिंग तक ले जाया जा रहा कोयला निर्धारित स्थान पर न पहुंचाकर अफरा-तफरी की गई।

 

मामले में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की पता-तलाश जारी है।

More articles

Latest article