जिला महिला कांग्रेस में फेरबदल की तैयारी, शशि अग्रवाल अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे
कोरबा। जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता लाने के उद्देश्य से व्यापक फेरबदल की तैयारी की जा रही है। इस बीच, अध्यक्ष पद की दौड़ में शशि अग्रवाल का नाम सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आया है।
पार्टी विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, महिला कांग्रेस की नई टीम को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। जिले की सक्रिय महिला नेताओं में शशि अग्रवाल की लोकप्रियता और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए उन्हें मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है।
अगर नेतृत्व परिवर्तन होता है, तो इससे महिला कांग्रेस की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।






