KORBA तिलकेजा (आमापाली) के तालाब में डूबे युवक की मिली लाश

Must read

तिलकेजा (आमापाली) के तालाब में डूबे युवक की मिली लाश

 

 

 

 

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा के आमापाली तालाब में रविवार शाम से लापता युवक का शव सोमवार सुबह बरामद किया गया। युवक के डूबने की आशंका रविवार शाम को जताई गई थी, जब पचरी किनारे उसके कपड़े मिले थे।

सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण खोजबीन रोकनी पड़ी। सोमवार सुबह पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और करीब सुबह 8 से 9 बजे के बीच युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व जनपद सदस्य किशनलाल कोसले भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों ने बताया कि मृतक युवक का नाम मनोज प्रजापति (25 वर्ष) है, जो ग्राम आमापाली का ही निवासी था।

More articles

Latest article