KORBA तेज रफ्तार ट्रैक्टर की लापरवाही से बड़ा हादसा टला, बछड़े को कुचला, 11 केवी का बिजली खंभा टूटा, ट्रॉली पलटी, चालक फरार. देखें वीडियो

Must read

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की लापरवाही से बड़ा हादसा टला, बछड़े को कुचला, 11 केवी का बिजली खंभा टूटा, ट्रॉली पलटी, चालक फरार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा। गुरुवार की सुबह ग्राम पंचायत पहंदा के पास एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे एक खाली ट्रैक्टर से यह हादसा हुआ। रेत लेने के लिए भैसा मोड़ की ओर जा रहा ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 12 बीटी 2858 अचानक सड़क पर सामने आए एक गाय के बछड़े को अपनी चपेट में ले बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति काफी तेज थी, जिससे चालक संतुलन खो बैठा।

 

 

 

 

 

 

टक्कर के बाद ट्रैक्टर बछड़े को लगभग 50 फीट तक घसीटते हुए सड़क किनारे लगे 11 केवी के बिजली खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया और उसी झटके में ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। वाहन से तेज चिंगारी निकली और जोरदार आवाज हुई, जिससे कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके तुरंत बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर  मौके से फरार हो गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर और पलटी हुई ट्रॉली को किसी तरह हटाया गया, लेकिन टूटा हुआ बिजली खंभा अब भी घटनास्थल पर उसी अवस्था में पड़ा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक बिजली विभाग द्वारा कोई सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया, जिससे ग्राम पंचायत पहंदा के लोग अब भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन गाय का बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल उसका इलाज कराया और उपचार के बाद उसे उसके मालिक को सौंप दिया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए तथा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रेत परिवहन करने वाले वाहन लगातार तेज गति से गुजरते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है

More articles

Latest article