धान खरीदी की तिथि बढ़ाने सड़क पर उतरी रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस
कोरबा। कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आज विधायक श्री फूलसिंह राठिया के नेतृत्व में तथा नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण राठिया, संतोष देवांगन एवं इंजोर सिंह कंवर की अगुवाई में मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम एवं धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण द्वारा यह धरना ग्राम बेन्दरकोना एवं गोढ़ी (कोरबा ग्रामीण), उमरेली (बरपाली ब्लॉक) तथा पिडिया चौक (करतला ब्लॉक) में आयोजित किया गया।
धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीणों के लिए आजीविका का प्रमुख साधन है, लेकिन वर्तमान में इसमें लगातार कटौती और लापरवाही की जा रही है। वहीं धान खरीदी की निर्धारित तिथि कम होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से मनरेगा को मजबूत करने एवं धान खरीदी की अंतिम तिथि शीघ्र बढ़ाने की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।






