KORBA नगीनझोरखी हत्याकांड का खुलासा: दीपका पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा

Must read

नगीनझोरखी हत्याकांड का खुलासा: दीपका पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा | थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत नगीनझोरखी गांव में घटित सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी को दीपका पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या कारित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल दाखिल कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना दीपका में अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 103(1), 331(4), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

प्रार्थी रामकुमार साहु पिता रामविलास साहु, उम्र 60 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01 नगीनझोरखी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:00 से 7:00 बजे के बीच उनकी पुत्री नम्रता साहु (उम्र 23 वर्ष) की अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर धारदार हथियार से चेहरे, गला व गर्दन पर प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही राहुल जोगी, पिता परसन जोगी, उम्र 25 वर्ष, निवासी बांधाखार थाना पाली (हा-मु-सिरकी खुर्द, थाना दीपका) को बाघा बॉर्डर हरदीबाज़ार रोड, दीपका के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने दिनांक 16.01.2026 की शाम मृतिका को घर में अकेला पाकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का कता (धारदार हथियार) एवं घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े जप्त किए गए हैं।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दीपका पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

More articles

Latest article